पीएम मोदी ने आज अपने वीडियो संदेश में 5 अप्रैल को दीप जलाने को क्यों कहा ?

Font Size

नई दिल्ली। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के नाम अपना वीडियो संदेश जारी किया। अपने संदेश में उन्होंने देश की जनता से कोरोना संक्रमण से लड़ाई में साथ देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कोरोना रूपी अंधकार को दुर भगाने के लिए आगामी 5 अप्रैल रविवार को रात्रि 9 बजे एक दीप जलाने का आह्वान किया। उन्होंने इसे अंधकार से प्रकाश की ओर आगे बढ़ने की संज्ञा दी।उन्होंने आगाह किया कि इस समय कोई भी घर से बाहर निकल कर कहीं भी एकत्र नहीं हों और सोशल डिस्टनसिंग का मूल लक्ष्य टूटना नहीं चाहिए।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ देशव्यापी लॉकडाउन को आज 9 दिन हो रहे हैं। इस दौरान आप सभी ने जिस प्रकार अनुशासन और सेवा भाव,दोनों का परिचय दिया है,
वो अभूतपूर्व है। आपने जिस प्रकार, 22 मार्च रविवार के दिन कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले हर किसी का धन्यवाद किया, वो भी आज सभी देशों के लिए एक मिसाल बन गया है। आज कई देश इसको दोहरा रहे है।

https://www.pscp.tv/w/cVVaDnR3LTc3ODIyNTIyMDQ1MjcwNDI1NnwxeW9LTWFCa1pFV0tRp0n2OouqQWkd9Ln-aVcoUtnllhQ8xn_BGHo84kK8S2U=?t=24s

उन्होंने कहा कि आज जब देश के करोड़ों लोग घरों में हैं,
तब किसी को भी लग सकता है कि वो अकेला क्या करेगा। कुछ लोग ये भी सोच रहे होंगे कि इतनी बड़ी लड़ाई को, वो अकेले कैसे लड़ पाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि ये लॉकडाउन का समय जरूर है, हम अपने अपने घरों  में जरूर हैं, लेकिन हम में से कोई अकेला नहीं है। 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति हर व्यक्ति के साथ है, हर व्यक्ति का संबल है ।

मोदी ने कहा कि हमारे यहां माना जाता है कि जनता जनार्दन, ईश्वर का ही रूप होती है। इसलिए जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा हो, तो ऐसी लड़ाई में बार-बार जनता रूपी महाशक्ति का साक्षात्कार करते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ये साक्षात्कार, हमें मनोबल देता है, लक्ष्य देता है, उसकी प्राप्ति के लिए ऊर्जा देता है, हमारा मार्ग और स्पष्ट करता है। कोरोना महामारी से फैले अंधकार के बीच, हमें निरंतर प्रकाश की ओर जाना है।

उन्होंने कहा कि इस कोरोना संकट से जो अंधकार और अनिश्चितता पैदा हुई है, उसे समाप्त करके हमें उजाले और निश्चितता की तरफ बढ़ना है। इस अंधकारमय कोरोना संकट को पराजित करने के लिए, हमें प्रकाश के तेज को चारो दिशाओं में फैलाना है।  और इसलिए, इस Sunday, 5 अप्रैल को, हम सबको मिलकर, कोरोना के संकट के अंधकार को चुनौती देनी है, उसे प्रकाश की ताकत का परिचय कराना है। इस 5 अप्रैल को हमें, 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति का जागरण करना है।

पीएम ने बल देते हुए कहा कि घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में, खड़े रहकर, 9 मिनट के लिए मोमबत्ती,  दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं।  और उस समय यदि घर की सभी लाइटें बंद करेंगे, चारो तरफ जब हर व्यक्ति एक-एक दीया जलाएगा, तब प्रकाश की उस महाशक्ति का ऐहसास होगा, जिसमें एक ही मकसद से हम सब लड़ रहे हैं, ये उजागर होगा।

उनका कहना था कि उस प्रकाश में, उस रोशनी में, उस उजाले में, हम अपने मन में ये संकल्प करें कि हम अकेले नहीं हैं, कोई भी अकेला नहीं है !!! 130 करोड़ देशवासी, एक ही संकल्प के साथ कृतसंकल्प हैं।

पीएम ने कहा कि मेरी एक और प्रार्थना है, कि इस आयोजन के समय किसी को भी, कहीं पर भी इकट्ठा नहीं होना है। रास्तों में, गलियों या मोहल्लों में नहीं जाना है, अपने घर के दरवाज़े, बालकनी से ही इसे करना है।
Social Distancing की लक्ष्मण रेखा को कभी भी लांघना नहीं है। Social Distancing को किसी भी हालत में तोड़ना नहीं है। कोरोना की चेन तोड़ने का यही रामबाण इलाज है।

हमारे यहां कहा गया है- उत्साहो
बलवान् आर्य, न अस्ति उत्साह परम् बलम्।
स उत्साहस्य लोकेषु, न किंचित् अपि दुर्लभम्॥

यानि, हमारे उत्साह, हमारी spirit से बड़ी force दुनिया में कोई दूसरी नहीं है।





Table of Contents

You cannot copy content of this page