मशहूर गायिका कनिका कपूर कोरोना वायरस की चपेट में, लंदन से लौट कर बिना बताए रुकी थीं होटल में

Font Size

लखनऊ, 20 मार्च । लखनऊ में शुक्रवार को चार और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें एक बॉलीवुड की एक मशहूर गायिका कनिका कपूर भी शामिल हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वह कुछ ही दिन पहले ही लंदन से लौटी थीं और लखनऊ के ताज होटल में ठहरी थीं। इसके बाद वह शालीमार ग्रैँड अपार्टमेंट में आयोजित की गई एक पार्टी में भी शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि लंदन से लौटने की बात उन्होंने किसी को नहीं बताई और सीधे होटल में चली गईं। इस दौरान उनके संपर्क में कई लोग आए थे।

कनिका कपूर में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद पुलिस हरकत में आ गई। जानकारी के मुताबिक, कनिका 14 मार्च को होटल में पहुंची थीं और 16 मार्च को चेक आउट किया था। होटल में उनसे मिलने पांच लोग भी पहुंचे थे। पुलिस अब इन सब लोगों की तलाश में जुट गई है, जिससे इन लोगों का भी कोरोना टेस्ट कराया जा सके। पुलिस शालीमार गैंट अपाटमेंट भी पहुंची, वहां भी इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि उस पार्टी में कौन कौन लोग शामिल हुए थे।

स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कनिका कपूर के माता-पिता और घर में मौजूद नौकर की भी जांच कराई जाएगी। पुलिस के मुताबिक 3 वह लंदन से पहले दिल्ली पहुंचीं थी। इसके बाद दिल्ली से लखनऊ आईं थी। अब इस बात की भी जांच हो रही है कि वह दिल्ली से किस फ्लाइट से आई।

You cannot copy content of this page