गोपाल रेड्डी बनेंगे मप्र के मुख्य सचिव

Font Size

भोपाल, पांच मार्च । भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी एम गोपाल रेड्डी को बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के तौर पर नियुक्त किया गया है। गोपाल रेड्डी आगामी एक अप्रैल से प्रदेश के नए मुख्य सचिव का पद संभालने वाले हैं।

प्रदेश सरकार ने 1985 बैच के अधिकारी रेड्डी को ओएसडी के रुप में नियुक्त करने का आदेश बृहस्पतिवार को जारी किया गया।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि रेड्डी, वर्तमान मुख्य सचिव सुधी रंजन मोहंती :1982 बैच: का स्थान लेगें। मोहंती 31 मार्च 2020 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। वर्तमान में रेड्डी नर्मदा घाटी विकास प्रधिकरण :एनवीडीए: के उपाध्यक्ष हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page