विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रतिष्ठित महिलाओं के नाम पर 11 चेयर्स की घोषणा

Font Size
नई दिल्ली : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में युवा महिलाओं को प्रोत्‍साहन, महिला सशक्तिकरण और युवा महिला अनुसंधानकर्ताओं को उचित पहचान देने के लिए विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्कृष्ट भारतीय महिलाओं के नाम पर 11 चेयर्स की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं और इस वर्ष के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के विषय ‘विज्ञान में महिलाएं’ के अनुरूप प्रस्‍तावों की घोषणा की है।

इन 11 चेयर्स को कृषि, जैव प्रौद्योगिकी, प्रतिरक्षा विज्ञान, फाइटोमेडिसिन, जैव रसायन, चिकित्सा, सामाजिक विज्ञान, भू-विज्ञान और मौसम विज्ञान, अभियांत्रिकी, गणित, भौतिकी और मौलिक अनुसंधान सहित अनुसंधान के विभिन्न क्षेत्रों में गठित किया गया है।

गठित की गई चेयर्स में से एक विख्यात मानव विज्ञानी डॉ. इरावती कर्वे के नाम पर भी है।

इनका विवरण निम्नलिखित हैं:

क्रम सं. के नाम पर स्थापित चेयर्स वैज्ञानिकों से जुड़े क्षेत्र
डॉ. अर्चना शर्मा (1932-2008) प्रसिद्ध साइटोजेनेटिस्ट कृषि और संबद्ध अनुसंधान
डॉ. जानकी अम्मल (1897-1984) द पायनियरिंग बोटनिस्ट जैव प्रौद्योगिकी
डॉ. दर्शन रंगनाथन (1941-2001) ऑर्गेनिक केमिस्ट प्रतिरक्षा विज्ञान
डॉ. आशिमा चटर्जी (1917-2006) केमिस्ट पार एक्सीलेंस जैविक रसायन, फाइटोमेडिसिन
डॉ. कादम्बिनी गांगुली (1861-1923) मेडिसन
डॉ. इरावती कर्वे (1905-1970) मानवों पर अध्ययन नृविज्ञान
डॉ. अन्ना मणि (1918-2001) प्रमुख भारतीय मौसम वैज्ञानिक मौसम-विज्ञान
डॉ. राजेश्वरी चटर्जी (1922-2010) कर्नाटक राज्य की प्रथम महिला अभियंता अभियांत्रिकी
डॉ. रमण परिमाला (बी.1948) गणितज्ञ (भटनागर पुरस्कार, 1987) गणित
बिभा चौधरी (1913-1991) भौतिक विज्ञान
कमल रणदिवे (8 नवंबर 1917-2001) (मेडिसन) बायोमेडिकल रिसर्च

You cannot copy content of this page