जाफराबाद के दौरे के बाद बोलीं महिला आयोग प्रमुख: हालात शांतिपूर्ण, लेकिन तनाव बरकरार

Font Size

नयी दिल्ली, 28 फरवरी । राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाके जाफराबाद का दौरा करने के बाद कहा कि हालात शांतिपूर्ण हैं, लेकिन तनाव बरकरार है।

उन्होंने इलाके में महिलाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए इलाके का दौरा किया।

रेखा ने कहा कि वह शनिवार को एक बार फिर हिंसा प्रभावित इलाके का दौरा करेंगी क्योंकि पुलिस द्वारा जुमे की नमाज के लिए सुरक्षा देने में व्यस्त रहने के कारण वह महिलाओं से नहीं सही तरीके से नहीं मिल सकीं।

उन्होंने ‘‘कहा, ‘‘हम कुछ ही महिलाओं से मिल पाए, लेकिन हम जिस तरह से मुलाकात करना चाहते थे वैसे नहीं हो पाया। हालात शांतिपूर्ण हैं, लेकिन तनाव बरकरार है।’’

महिला आयोग की प्रमुख ने कहा कि पुलिस की ओर से उपलब्ध कराए गए डेटा को देखने के बाद पता चला कि तीन महिलाएं घायल हुई हैं।

रेखा ने कहा, ‘‘पुलिस ने बलात्कार या छेड़छाड़ का कोई मामला दर्ज नहीं किया है।’’

गौरतलब है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में भड़की हिंसा में 39 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Table of Contents

You cannot copy content of this page