ट्रंप और मोदी ने किया रोड शो, साबरमती आश्रम में गांधी दर्शन किया

Font Size

साबरमती आश्रम के बाद दोनों नेता नवनिर्मित मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम जाएंगे, जहां आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ समारोह में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।

ट्रंप और मोदी ने हवाई अड्डे से रोड शो की शुरुआत की थी।

अहमदाबाद नगर निगम ने ट्रंप के इस रोड शो को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

देश के विभिन्न नर्तक समूहों और गायकों की प्रस्तुतियों के साथ यह रोड शो 22 किलोमीटर का होगा।

हवाई अड्डे से इंदिरा पुल होकर मोटेरा स्टेडियम जाने तक मार्ग में करीब 50 मंच बनाए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि रोड शो के दौरान सड़कों के किनारे कम से कम एक लाख लोगों के खड़े होने की उम्मीद है।

अहमदाबाद नगर निगम ने इसे ‘‘ इंडिया रोड शो’’ नाम दिया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page