आजमगढ़ में छह वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी

Font Size

आजमगढ़ (उप्र), 25 जनवरी । उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात घर में सो रही छह वर्षीय मासूम को अगवा कर कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है । पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर बालिका को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और इस घटना की छानबीन की जा रही है ।

पुलिस के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही मासूम बालिका को किसी अज्ञात शख्स ने अगवा कर लिया और अगवा करने के बाद उसने बालिका से बलात्कार किया । दरिंदगी के बाद बेहोश हुई बालिका को आरोपी सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। शनिवार सुबह सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मासूम को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका को उपचार के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया।

डीआईजी आजमगढ़ रेंज सुभाष चन्द्र दुबे ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है ।

Table of Contents

You cannot copy content of this page