दिल्ली के भजनपुरा इलाके में कोचिंग सेंटर की छत गिरी , 11 छात्रों को अस्पताल ले जाया गया

Font Size

नई दिल्ली : दिल्ली के भजनपुरा इलाके में कोचिंग सेंटर की छत गिर गई है. इस घटना में घायल 11 छात्रों को अस्पताल ले जाया गया है. अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, कई और छात्रों के फंसे होने की आशंका है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि भजनपुरा से बहुत बुरी खबर आ रही है। भगवान सब को सलामत रखे। थोड़ी देर में वहां पहुंचूंगा।

दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में एक कोचिंग सेंटर चल रहा था। मलबे में कुछ छात्रों के फंसे होने का अंदेशा है।

अधिकारी ने बताया कि दमकल को शाम करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली। इसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि बचाव कार्य चल रहा है। घटना के अधिक विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है

Table of Contents

You cannot copy content of this page