चण्डीगढ़, 20 जनवरी। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि सदन के दोनों सदनों द्वारा पारित संविधान में 126वां संशोधन विधेयक, 2019, भारत के संविधान के अनुछेच्द 368 खण्ड (2)(घ) के अंतगर्त हरियाणा विधानसभा द्वारा अनुसमर्थन करने के लिए आज का विशेष अधिवेशन बुलाया गया है।
सत्यदेव नारायण आर्य आज यहां हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर राज्य के लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी।
हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र सभी राजनीतिक दलों की सर्वसम्मति से संविधान के (एक सौ छब्बीसवाँ संशोधन) विधेयक, 2019 जोकि लोकसभा और राज्यसभा द्वारा पारित किया गया है, के समर्थन के लिए आयोजित किया गया।
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा में इस सम्बंध में एक प्रस्ताव पेश किया। अब, राज्य सभा सचिवालय को इस संबंध में किए गए समर्थन से अवगत करवाया जाना है। संविधान (एक सौ छब्बीसवाँ संशोधन) विधेयक, 2019 में इस अनुसमर्थन को पारित करने के बाद, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इसके बाद विधानसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।
