सीमेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Font Size

मुजफ्फरनगर, 18 जनवरी (एएनएस) मुजफ्फरनगर के फुगाना पुलिस थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने एक सीमेंट कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम उस समय हुई जब राफे खान बाइक से नीम खेड़ा गांव से अपने गांव जोगिया खेड़ा की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि हमलावर कार में सवार थे और उन्होंने खान पर गोलियां चलाई जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने इस हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किया और जोगिया खेड़ा की सड़क जाम कर दी। इसके बाद पुलिस लोगों से मिलने पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page