आउटसोर्स पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंता की सेवाएं की समाप्त

Font Size
गुरुग्राम, 9 जनवरी। कार्य संतुष्टिपूर्ण ना पाए जाने पर नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह द्वारा आउटसोर्स आधार पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंता सुशांत यादव की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। निगमायुक्त द्वारा इस संबन्ध में आउटसोर्स फर्म को निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों में कहा गया है कि फर्म द्वारा उपलब्ध करवाए गए कनिष्ठ अभियंता सुशांत यादव का कार्य सन्तोषजनक नहीं है, इसलिए नगर निगम गुरुग्राम को उनकी आवश्यकता नहीं है।
निगमायुक्त के अनुसार कार्य में कोताही किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी तथा ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ तुरन्त कार्रवाई होगी जो सही प्रकार से अपना कार्य नहीं कर रहे हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page