हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, राहुल, ममता समेत कई नेता रहे मौजूद

Font Size

रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख हेमंत सोरेन को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं।

झारखंड में नई सरकार के मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM, कांग्रेस से आलमगीर आलम जी और डॉ रामेश्वर उराँव, राजद से सत्यानंद भोक्ता ने कैबिनेट मंत्री का शपथ लिया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू जी ने सबों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, राहुल, ममता समेत कई नेता रहे मौजूद 2

झारखंड राज्य के 3 बार CM रह चुके शिबू सोरेन ने बेटे को आशीर्वाद देते हुये भरोसा जताया है कि राज्य को आगे ले जाने में पूरे मन से वो काम करेंगे. शिबू सोरेन आदिवासियों के बहुत बड़े नेता हैं.

हेमंत के छोटे भाई बसंत सोरेन ने भी कहा कि भाई अच्छे सीएम साबित होंगे।

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह, माकपा नेता सीताराम येचुरी, राजद नेता तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी एवं सिदो कान्हू पार्क स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री बच्चों से भी मिले और उनसे हाथ मिला कर उनकी कुशलता जानी।

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने बिरसा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।साथियों,

अपने शुभचिंतकों से सीएम हेमन्त सोरेन ने कहा है कि मैं अभिभूत हूँ आप झारखंडवासियों के प्यार एवं सम्मान से। पर मैं आप सबसे एक करबद्ध प्रार्थना करना चाहूँगा, कि कृपया कर मुझे फूलों के ‘बुके’ की जगह ज्ञान से भरे ‘बुक’ मतलब अपने पसंद की कोई भी किताब दें। मुझे बहुत बुरा लगता है कि मैं आपके फूलों को सम्भाल नहीं पाता।

Table of Contents

You cannot copy content of this page