लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन, गुरुग्राम का चुनाव 11 को

Font Size

गुरुग्राम। लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन, गुरुग्राम के चुनाव 11 दिसंबर को करवाएं जाएंगे। उक्त जानकारी देते हुए एसोसिएशन के संयोजक आर एल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि ओधोगिक शांति और श्रम कानूनों को समर्पित संस्था लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन के चुनाव सर्वसम्मति से जिला अदालत के सर् शादी लाल मीटिंग हाल में सम्पन्न करवाएं जाएंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन के चुनाव जिला बार एसोसिएशन के सचिव व अन्य पदाधिकारियों की देखरेख में होंगे। इस अवसर पर जिला प्रशासन से सम्बंधित अधिकारीगण भी विशेष रूप से शामिल होंगे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष एस एस थिरियांन ने बताया कि लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन प्रदेश की पहली ऐसी एसोसिएशन है जिसमे श्रमिक ओर प्रबंधन दोनो पक्षो के अधिकृत प्रतिनिधि जो श्रम कानूनों की वकालत श्रम न्यायालय व श्रम विभाग में करते है ,शामिल है, जिनका मुख्य उद्देश्य श्रमिको, प्रबंधनों ओर श्रम विभाग के बीच सेतु का कार्य करके ओधोगिक शांति कायम करने में सहायता करती है।

You cannot copy content of this page