दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में लगी भीषण आग, 35 लोगों की मौत

Font Size

दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में लगी भीषण आग, 35 लोगों की मौत 2नई दिल्ली । दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक मकान में रविवार सुबह लगी भीषण आग में अब तक 35 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर दमकल की 30 गाड़ियों को तैनात करना पड़ा। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने 50 से ज्यादा लोगों को बचाया है। आग में झुलसे अन्य लोगों को दिल्ली के एलएनजेपी, सफदरजंग, आरएमएल और हिंदू राव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस की टीमें अभी भी लोगों को घटना स्थल से बाहर निकालने में जुटी हुई हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page