आयुध निर्माणी बोर्ड के अध्यक्ष बने हरि मोहन

Font Size

कोलकाता :  भारतीय आयुध निर्माणी सेवा (आईओएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी हरि मोहन ने यहां स्थित मुख्यालय में आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) के अध्यक्ष का पद संभाला है। एक अधिकारी ने यहां जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 1982 बैच के आईओएफएस अधिकारी ने अपने करियर में भेल हरिद्वार, व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर, इंजन फैक्ट्री अवडी, हैवी व्हीकल फैक्ट्री अवडी जैसे संस्थानों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि मोहन ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पुणे विश्वविद्यालय से परास्नातक किया। वह अपने बैच के टॉपर रहे हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page