कर्नाटक के कांग्रेस विधायक तनवीर सैत पर मैसुरू में चाकू से हमला

Font Size

बेंगलुरु। कांग्रेस विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री तनवीर सैत पर मैसुरू में एक व्यक्ति ने चाकू से एक शादी समारोह के दौरान हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सैत नरसिम्हाराजा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्हें रविवार को हुई इस घटना के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई।

हमलावर की पहचान 25 वर्षीय फरहान पाशा के रूप में हुई है।

सैत जब समारोह में बैठे हुए थे तभी फरहान ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और वहां से भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे वहीं पकड़ा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

इस घटना कैमरे में भी कैद हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पाशा से पूछताछ की जा रही है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page