पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती पर PM मोदी, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

Font Size

नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेहरू की जयंती पर उन्हें शांतिवन में श्रद्धांजलि अर्पित की।

तमाम नेताओं के अलावा कांग्रेस पार्टी ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी।

पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी के पुत्र जवाहरलाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और 1964 में निधन तक वह इस पद पर रहे। नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page