सोपोर में ग्रेनेड हमला: छह नागरिक घायल

Font Size

श्रीनगर :  जम्मू कश्मीर के सोपोर शहर में एक बस स्टैंड पर सोमवार को आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका जिससे छह नागरिक घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घायल छह लोगों में से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को श्रीनगर के एक अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। अन्य घायलों का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया है और आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए एक अभियान चलाया गया है।

पुलिस ने बताया कि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

कश्मीर पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ‘‘आतंकवादियों ने सोपोर के बस स्टैंड पर एक ग्रेनेड फेंक दिया जिसमें छह नागरिक घायल हो गये।’’

Table of Contents

You cannot copy content of this page