आप चुनाव से संबंधित मामले की कर सकते हैं शिकायत

Font Size

गुरुग्राम हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक मनोज खत्री से चुनाव से संबंधित मामलो या शिकायत के लिए उम्मीदवार या आमजन प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक लोक निर्माण विश्राम गृह में मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा उनके मोबाइल व वाट्ïसअप नंबर 88827-43790 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अमित खत्री ने बताया कि सामान्य पर्यवेक्षक मनोज खत्री जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों सोहना व पटौदी के लिए नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी उम्मीदवार, राजनैतिक दल या आमजन को चुनाव व आचार संहिंता से संबंधित अपनी बात रखनी है तो वह इस पते या मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page