एक महीने विलंब के बाद मानसून की विदाई

Font Size

नयी दिल्ली। दक्षिणी पश्चिम मानसून ने चार महीने बरसात के मौसम के बाद बुधवार से अपनी विदाई शुरू कर ली। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारतीय मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में प्रति चक्रवात स्थिति बनने और नमी वाली स्थिति में लगातार कमी के बाद अब मानसून पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान से आज विदा हो गया। वैसे मानसून की विदाई की सामान्य तारीख एक सितंबर थी।

सबसे विलंब में मानसून की दर्ज विदाई 1961 में एक अक्टूबर को हुई थी। वहीं इसके बाद 2007 में 30 सितंबर को विलंब से मानसून की विदाई हुयी थी।

अगले दो-तीन दिन में भारत के अन्य हिस्सों से भी मानसून की विदाई की स्थिति बन गई है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page