रामबिलास शर्मा 3 अक्तूबर को करेंगे अपना नामांकन पत्र दाखिल

Font Size

इस मौके पर सीएम मनोहर लाल खट्टर रहेंगे मौजूद

महेन्द्रगढ़ । शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा 3 अक्तूबर को महेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा नेता रीतिक वधवा ने बताया कि शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा 3 अक्तूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर सीएम मनोहर लाल सहित हरियाणा कैबिनेट के अनेकों मंत्री व विधायक भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले महेन्द्रगढ़ सब्जी मंडी में सुबह 10:00 बजे एक जन सभा को संबोधित करेंगे|

रीतिक वधवा ने बताया कि रामबिलास शर्मा महेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 9 वीं बार चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने अपना पहला चुनाव 1977 में तत्कालीन जनता पार्टी की टिकट पर लड़ा था। वे 1982 से 1996 तक लगातार चार बार इसी विधानसभा क्षेत्र विधायक रहे। 1991 में वह पार्टी के इकलौते विधायक थे। इस दौरान वे विभिन्न मंत्री पदों पर रहे। 2014 में पांचवी बार विधायक बने।

Table of Contents

You cannot copy content of this page