पीएम मोदी-सोनिया गांधी ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

Font Size

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुधवार को राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने इस अवसर पर कई समारोह आयोजित किए जाने की योजना बनाई है। इसके अलावा, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और कई नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती के मौके पर बुधवार को याद किया। पीएम मोदी गांधी जयंती के मौके पर गृहराज्य गुजरात में साबरमती आश्रम जाएंगे और वहां भी गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page