स्वतंत्रता दिवस पर केजरीवाल ने दिया दिल्ली की महिलाओं को तोहफा

Font Size

डीटीसी, क्लस्टर बसों में 29 अक्टूबर से महिलाएं कर सकेंगी निशुल्क यात्रा

नयी दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए 29 अक्टूबर से निशुल्क यात्रा की गुरुवार को घोषणा की। 29 अक्टूबर को भाई दूज है। केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘रक्षाबंधन के दिन मैं अपनी बहनों को उपहार देना चाहता हूं। 29 अक्टूबर से सभी डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) और क्लस्टर बसों में उनके लिए यात्रा निशुल्क होगी, जो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार मेट्रो से भी सफर फ्री करने कि मांग कर रही है। साथ ही केजरीवाल ने देशभक्ति को लेकर भी काफी जोर दिया। केजरीवाल ने कहा कि हमें आम तौर पर देश याद नहीं रहता। लोगों को स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस या भारत-पाकिस्तान का मैच होने पर ही देश का ध्यान आता है। बच्चे स्कूलों में कई विषय पढ़ते हैं, लेकिन उन्हें देशभक्ति के जज्बे के बारे में नहीं बताया जाता।

अब सभी स्कूलों में देशभक्ति का पाठ्यक्रम होगा। देश और परिवार के बीच हमें देश को तरजीह देनी चाहिए। आजादी के 72 साल बाद हम सोच भी नहीं सकते कि कितने बलिदान दिए गए। बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने लंबा संघर्ष किया।

केजरीवाल ने कहा :

“देश के लोगों को मूलभूत सेवाएं बिना रोक-टोक मिले, यही तो हमारे शहीदों का सपना था। दिल्ली में हमने जो कुछ भी किया, उससे यह साबित हुआ कि ऐसा 72 साल में भी हो तो सकता था”.

“आज दिल्ली में अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था, 24 घंटे बिजली मिल रही है, घर-घर पानी पहुंच रहा है। 200 यूनिट तक फ्री बिजली मिल रही है, 20000 लीटर पानी फ्री मिल रहा है। पानी बचाने के लिए यमुना फ्लड-प्लेन्स में जल संचयन भी शुरू हो गया है”

“देश के लोगों को मूलभूत सेवाएं बिना रोक-टोक मिले, यही तो हमारे शहीदों का सपना था”.

“दिल्ली के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देना, अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था देना हमारी जिम्मेदारी है। नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं देना हमारी जिम्मेदारी है.

हमारे बाद बहुत सारे देश आजाद हुए, लेकिन वो हमसे आगे निकल गए, ऐसा क्यों हुआ ? हमारे भारत के लोग बहुत इंटेलीजेंट है, लेकिन ऐसा क्यों हुआ ?.

 

 

 

You cannot copy content of this page