भाजपा ने यूपी से राज्यसभा की एक सीट के लिए पूर्व प्रधान मंत्री चंद्रशेखर सिंह के पुत्र नीरज शेखर को प्रत्याशी बनाया

Font Size

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा ने नीरज शेखर को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। श्री शेखर हाल ही में समाजवादी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए थे और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। श्री शेखर पूर्व प्रधान मंत्री चंद्रशेखर सिंह के पुत्र हैं।

उनके भाजपा में शामिल होने के बाद ही कयास लगाया जा रहा था कि पार्टी उन्हें अपना प्रत्याशी बनायेगी। उन्होंने सपा को छोड़ कर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया और कहा था कि पूरा देश उनजे साथ है इसलिए वे भी भाजपा की राह पकड़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उनके साथ एक और सदस्य ने सपा व राज्यसभा सदस्यता ने इस्तीफा दिया था और भाजपा जॉइन किया था। इसी राह पर अमेठी राज परिवार से संजय सिंह जो कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सदस्य थे ने भी इस्तीफा दिया और कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ लिया है।भाजपा ने यूपी से राज्यसभा की एक सीट के लिए पूर्व प्रधान मंत्री चंद्रशेखर सिंह के पुत्र नीरज शेखर को प्रत्याशी बनाया 2

Table of Contents

You cannot copy content of this page