अनुराग अग्रवाल बने हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी

Font Size

चंडीगढ़।  हरियाणा सरकार ने अनुराग अग्रवाल को प्रदेश का मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है । श्री अग्रवाल राजीव रंजन की जगह लेंगे। इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से आज नियुक्ति/स्थानांतरण पत्र जारी किया गया है।

श्री अग्रवाल हरियाणा बिजली एवं रिन्यूएबल एनर्जी विभाग के सचिव और विद्युत प्रसारण निगम हरियाणा के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत है जिनका स्थानांतरण मुख्य चुनाव अधिकारी के पद पर किया गया है। अब तक इस पद पर तैनात राजीव रंजन की नई नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी नहीं किया गया गया है।

विधान सभा चुनाव की दृष्टि से हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल लगातार किये जा रहे हैं और मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में अनुराग अग्रवाल की तैनाती भी इसी क्रम में देखी जा रही है।

अनुराग अग्रवाल बने हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी 2

Table of Contents

You cannot copy content of this page