चंद्रयान 2 की उड़ान स्थगित : लांच सिस्टम में तकनीकि दिक्कत

Font Size

नई दिल्ली। भारतीय स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन इसरो ने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चंद्रयान 2 की उड़ान को कुछ तकनीकि कारणों से रोकने की घोषणा की है। इसरो की ओर से ट्वीट कर बताया गया है कि लांच सिस्टम में कुछ तकनीकी दिक्कत आने के कारण आज इस उड़ान को रोक दिया गया है। चंद्रयान 2 की उड़ान की अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।चंद्रयान 2 की उड़ान स्थगित : लांच सिस्टम में तकनीकि दिक्कत 2

इसरो ने आने ट्वीट में बताया है कि चंद्रयान 2 की उड़ान से ठीक एक घंटे पूर्व लांच वकील सिस्टम में कुछ तकनीकि समस्या महसूस की गई । इसलिए इस उड़ान को आज स्थगित किया जाता है। बताया जाता है इस उड़ान का समय आज 2:30 बजे रात्रि निर्धारीत किया गया था। सारी तैयारी पूरी कर ली गयी थी। क्रायोजेनिक इंजन में हाइड्रोजन लिक्विड और ऑक्सीजन लिक्विड की फाइलिंग भी कर दी गयी थी लेकिन लांच सिस्टम में तकनीकि दिक्कत सामने से इस लांच को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

चंद्रयान 2 लांच की अगली तारीख की घोषणा शीघ्र होने की उम्मीद है।

चंद्रयान 2 लांच को लेकर भारत ही नहीं दुनिया के वैज्ञानिकों की नजरें भारत की ओर टिकी हुई थीं। इसरो की इस घोषणा से देश के लोगों को थोड़ी मायूसी हाथ लगी है लेकिन अच्छी बात यह है कि उड़ान से पूर्व ही तकनीकि दिक्कतों की पहचान कर ली गयी और इसे एहतियातन स्थगित कर दिया गया।

You cannot copy content of this page