कांग्रेस है एक डूबता जहाज, कांग्रेसी लगा रहे हैं छलांग, राहुल गांधी इस्तीफा देकर बन गए हैं रणछोड़ : शिवराज सिंह चौहान

Font Size

गुडग़ांव : कांग्रेस एक डूबता जहाज है, जिसमें कोई सवार होना नहीं चाहेगा। यह पता ही नहीं है कि कांगे्रस का कौन राष्ट्रीय अध्यक्ष है। राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देकर रणछोड़ बन गए हैं। उक्त बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्यप्रदेश के पूर्व
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। वह यहां भाजपा के सदस्यता अभियान के शुभारंभ के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डूबते जहाज से कांग्रेसी छलांग लगा रहे हैं। कांग्रेस अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष तक भी घोषित नहीं कर पाई है तो ऐसे में वे देश कैसे चला पाएंगे। उन्होंने एक फिल्म के गाने की पंक्तियां बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का तो यही हाल हो रहा है कि एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। कई राजनैतिक दल मिलाकर सरकार चल रही है।

उन्होंने इस सरकार को लंगड़ी सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि यह सरकार खुद अपने बोझ से ही गिर जाएगी। किसी को गिराने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी।

You cannot copy content of this page