लंदन पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा

Font Size

भिवानी :  हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा रविवार प्रातः तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सात दिन की यात्रा पर एक शिष्ट मंडल के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुए।यह जानकारी रीतिक वधवा ने आज यहां दी!

उन्होंने बताया कि लंदन पहुंचने पर श्री रवि शर्मा बखेटा वाले अध्यक्ष हरियाणा संघ एसोशियन यूके, जसबीर दहिया, मधुकर शर्मा, विरेन्द्र जून, प्रियांशु गुर्जर और ब्रिटेन के हरियाणा निवासियों ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

इस यात्रा के दौरान शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा के साथ उनकी धर्मपत्नी बिमला शर्मा सहित दीन बंधु यूनीवर्सिटी मुरथल के वाइस चांसलर डा. राजेन्द्र अनायत, गुरु जम्बेश्वर यूनीवर्सिटी हिसार के वाइस चांसलर डा. टकेश्वर कुमार सचदेवा, जेसी बास युनिवर्सिटी फरीदाबाद के वाइस चांसलर दिनेश कुुमार तीनों यूनीवर्सिटीयों के वायसचांसलर कैम्ब्रिज यूनीवर्सिटी लंदन सहित अन्य विश्वविघालयों में जाकर अध्यन कर हरियाणा तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उपाय जानेंगे।

You cannot copy content of this page