फरीदाबाद में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की दिनदहाड़े हत्या : 8 से 10 गोलियां मारी

Font Size
फरीदाबाद में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की दिनदहाड़े हत्या : 8 से 10 गोलियां मारी 2

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। सेक्टर-9 में हमलावरों ने विकास चौधरी को 8 से 10 गोलियां मारी। विकास को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके से 12 खोल बरामद हुए हैं।

दिनदाहड़े हुई इस हत्या के बाद फरीदाबाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विकास चौधरी पर दो हमलावरों ने फायरिंग की है। फायरिंग उस वक्त हुई, जब विकास अपनी गाड़ी से जिम आ रहे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही हमलावरों की तलाश में लग जुट गई है। पुलिस का कहना है कि घटना सुबह लगभग 9 पर हुई, जब विकास सेक्टर-9 की हुडा मार्केट में पीएचसी में जिम करने पहुंचे थे। जैसे ही विकास अपनी गाड़ी से उतरे, वैसे ही हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। विकास पर करीब 10 से 12 गोलियां दागी गई।
सीसीटीवी फुटेज में दो हमलावर विकास पर गोलियां चलाते दिखे। विकास की गर्दन और छाती पर गोली मारी गई है। इसके साथ ही चार गोलियां उनके कार के शीशों पर भी लगी हैं। दोनों हमलावर सफेद रंग की एसएक्स-4 गाड़ी से आए थे। पुलिस ने गाड़ी और हमलावरों की तलाश के लिए टीमें बनाई हैं।
कांग्रेस बोली:हरियाणा में ये जंगलराज है
विकास चौधरी की हत्या के बाद हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि यह ‘जंगल राज’ है। किसी को कानून का कोई डर नहीं है। कल भी इसी तरह की घटना हुई थी, जहां छेड़छाड़ का विरोध करने वाली महिला को चाकू मार दिया गया था। विकास चौधरी की हत्या की जांच होनी चाहिए।
कौन हैं विकास चौधरी
विकास चौधरी हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता थे। विकास कुछ साल पहले ही इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे और उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के गुट का बताया जाता था। विकास के इनेलो छोड़ने के पीछे फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलना वजह बताई जा रही थी। माना जा रहा था कि इस बार विकास, फरीदाबाद सीट से चुनाव लड़ सकते थे।
सीटीवी कमरे में कैद हमलावर
वीरवार की सुबह कांग्रेसी नेता विकास चौधरी सेक्टर नौ स्थित एशियन जिम से जिम करके वापस लौट रहे थे जैसे ही वह जिम से बाहर निकले हमलावरों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। विकास चौधरी को हमलावरों ने 12 गोलियां मारी हैं। उन्हें सर्वोदय सेक्टर 8 स्थित सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया है जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। बताया गया कि हमलावर गाड़ी में आए थे और वह चार से पांच बताये जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस प्रवक्ता की दिनदहाड़े हत्या पर बोले हरियाणा सीएम, मुझे मामले की जानकारी नहीं :

हरियाणा के फरीदाबाद में गुरुवार सुबह कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल भाजपा सरकार से सवाल कर रहे है। वहीं सूबे के सीएम मनोहर लाल खट्टर को इसकी जानकारी नहीं है। खट्टर ने कांग्रेस नेता की हत्या पर किए गए सवाल पर कहा है कि उन्हें पता नहीं है कि क्या हुआ है।

कांग्रेस नेता की चौधरी की हत्या सुबह करीब नौ बजे की गई। कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इस पर बोल चुके। राहुल गांधी भी ट्वीट कर चुके। घटना के करीब छह घंटे बाद दोपहर को जब खट्टर से मीडिया ने इस हत्या पर सवाल किए तो उन्होंने कहा कि अभी मामला मेरी जानकारी में नहीं है।

फरीदाबाद के सेक्टर 9 में एशियन अस्पताल के पास विकास चौधरी को अज्ञात बदमाशों ने उस वक्त गोली मारी जब वह यहां जिम करने पहुंचे थे। उन पर दो बदमाशों ने 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। गोली लगने के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चौधरी ने दम तोड़ दिया।

विकास चौधरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर का करीबी बताया जाता था। विकास इनेलो छोड़ कांग्रेस में आए थे। माना जा रहा था कि विकास फरीदाबाद सीट से चुनाव लड़ सकते थे। कुछ सालों तक वे इनेलो में थे, जब उन्हें फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहींं मिला तो उसके बाद वे पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। विकास चौधरी फिलहाल हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता थे।

You cannot copy content of this page