दलीप सिंह यादव बने गुरुग्राम जिला सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन

Font Size

गुरूग्राम :  गुरुग्राम जिला सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लि0 के निदेशक मंडल की बैठक के दौरान दलीप सिंह यादव को सर्वसम्मति से आगामी 5 वर्षों के लिए चेयरमेन पद के लिए चुना गया है।

दलीप सिंह यादव सहकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए जाने जाते है, उन्होंने बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लि0 पंचकूला के निदेशक एवं अखिल भारतीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक संघ मुम्बई के पांच साल निदेशक एवं पांच वर्षों के लिए वाईस-चेयरमेन पद पर रहे है।

दलीप सिंह यादव ने अन्तर्राष्ट्रीय सहकारी संघ द्वारा देश-विदेंशों में आयोजित विचार गोष्ठियों, कांफ्रैंसों, बैठकों में भाग लेकर हरियाणा प्रान्त व देश का प्रतिनिधित्व किया व सहकारी आन्दोलन को नई दिशा देने में अपना विशेष योगदान दिया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page