रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और उप सेना प्रमुख से मुलाकात की

Font Size

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल बिपिन रावत और उप सेना प्रमुख (वीसीओएएस) लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्बू और जीओसी-इन-सी से मुलाकात की।

रक्षा मंत्री ने उच्च पेशेवर स्तर, बाहरी और आंतरिक चुनौतियों कि खिलाफ लगातार तत्परता और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए भारतीय सेना की सराहना की। रक्षा मंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि भारतीय सेना चुनौतियों के खिलाफ पूरी तरह तैयार है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सेना की क्षमताओं में निरंतर बढ़ोतरी होती रहे।

भारतीय सशस्त्र बलों का संयुक्त रूप एक महत्वपूर्ण क्षेत्र होगा जिसके लिए उचित प्रयास सुनिश्चित किए जाएंगे। रक्षा मंत्रालय भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमताओं में तेजी से वृद्धि करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा। सभी रैंकों का उच्च मनोबल और प्रेरणा सुनिश्चित करना प्राथमिकताओं में शामिल होगा। रक्षा मंत्री ने सभी उपस्थित जनों की सफलता और यश की कामना की।

Table of Contents

You cannot copy content of this page