यूपी में बसपा नेता और भांजे की गोली मारकर हत्या

Font Size

बिजनौर। थाना नजीबाबाद क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने मंगलवार को प्रॉपर्टी डीलर एवं बसपा विधानसभा प्रभारी हाजी एहसान तथा उनके भांजे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हाजी एहसान (55) अपने भांजे शादाब (28) के साथ थाना नजीबाबाद में गुरुद्दारे के निकट स्थित एक परिसर में अपने प्रॉपर्टी कारोबार के कार्यालय में बैठे हुए थे कि अपराह्न लगभग ढाई बजे परिसर के बाहर काले रंग की बाइक पर तीन लड़के आए।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति बाहर रुक गया और दो लड़के हाथ में मिठाई का डिब्बा लिए अंदर कार्यालय में घुस गए। उन्होंने हाजी एहसान से नाम पूछकर डिब्बे से पिस्तौल निकालकर उन पर गोलियां चला दीं। उनके भांजे शादाब ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर भी गोलियां चला दीं। हमले में हाजी और शादाब दानों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देकर तीनों बदमाश फरार हो गए।

क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने कि अभी कोई दुश्मनी सामने नहीं आयी है। हत्यारों की तलाश के लिए टीमें बना दी गयी हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page