चुनाव हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, जनता का विश्वास जीतना जरूरी : अरविंद शर्मा

Font Size

केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर जनता ने लगाई मोहर
राष्ट्र सुरक्षा को मजबुत करने व आतंकवाद को समाप्त करने के लिए उठाएं सख्त कदम

ससंद में उठाई जाएगी जनता की आवाज, भाजपा सरकार की नीतियों पर लगाई जनता ने मोहर

भाजपा शासन काल में निरंतर चल रहा है विकास का पहिया

हर्षित सैनी
रोहतक । नवनिर्वाचित सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने केन्द्र व भाजपा की विकास की नीतियों पर मोहर लगाई है। केन्द्र की भाजपा सरकार ने राष्ट्र सुरक्षा को मजबूत करने व आंतकवाद को समाप्त करने के लिए सख्त कदम उठाए है। शुक्रवार को नवनिर्वाचित सांसद डॉ. अरविंद शर्मा प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चाहे पंचायत, निगम या फिर लोकसभा चुनाव हो हर चुनाव चुनौतीपूर्ण होता है।

सांसद ने कहा कि जनता ने जो आर्शीवाद दिया है, वह उसका बाखूबी व ईमानदारी के साथ निर्वाह करेगे। लोगों की समस्या के समाधान व क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगे। उन्होंने कहा कि यह रोहतक लोकसभा क्षेत्र की जनता की जीत है और इसके लिए मतदाता बधाई के पात्र है।

डॉ. अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्त्ता सहित मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और दस की दस सीट जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की आवाज संसद में उठाई जाएगी। प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार की ईमानदारी व साफ छवि पर विश्वास जताया है, जिसे वह किसी कीमत पर टूटने नहीं देगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने पारदर्शिता व ईमानदारी से काम किया वह पूरे देश में मिशाल बन गई है। केन्द्र सरकार ने किसान, मजदूर, गरीब व आम आदमी सहित राष्ट्र सुरक्षा को मजबूत करने और आंतकवाद को समाप्त करने के सख्त कदम उठाए है। संसदीय क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो जीत दी है, वह इसका कर्ज ब्याज सहित जनता को समर्पित करेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी की सुनामी के सामने विपक्ष पूरी तरह ढेर हो गया। उन्होंने दस की दस सीट जीतने पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सब कार्यकर्त्ताओं की मेहनत रंग लाई है और इसके लिए मतदाता बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र का विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

You cannot copy content of this page