लोकसभा चुनाव में भाजपा की अपार बढ़त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Font Size

नई दिल्ली। देश में गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना चल रही है। अभी तक प्राप्त रुझानों के आधार पर देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बनती दिखाई दे रही है। देश की 542 सीटों की मतगणना में अभी तक भाजपा ने 331 सीटों पर बढ़त बना रखी है, जबकि कांग्रेस पार्टी 97 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा 114 सीटों पर अन्य दलों ने पकड़ बना रखी है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा की अपार बढ़त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर 2

शुरुआती रूझानों के आधार पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कई जगह कार्यकर्ताओं ने जश्न भी मनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली में भी भाजपा पार्टी कार्यालय पर जश्न की तैयारियां शुरु कर दी गई है। इन सबके बीच गुजरात में भी भाजपा के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर पीएम नरेन्द्र मोदी की मां ने भी खुशी जाहिर की है।

दोपहर में भाजपा के अपार बढ़त बनाने के बाद पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी ने गांधीनगर में अपने आवास के बाहर मीडिया को बधाई दी है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भिवानी महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार धर्मवीर सिंह 201618वोटों से आगे चल रहे हैं।

भिवानी सीट से बीजेपी 2014 की बढ़त 129000 को पार करके 170000 पर पहुंच चुकी है

कुरुक्षेत्र सीट पे बीजेपी ने 2014 की बढ़त 129000 को पार करके 180000 का आंकड़ा पार कर लिया है।

आज शाम 5:30 बजे बीजेपी की संसदीय समीति की बैठक। बैठक में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे पीएम मोदी।

रोहतक :
अरविंद शर्मा 193741
दीपेंद्र 193010
बसपा लोसपा 14153
अरविंद शर्मा 731 वोट से आगे

लोकसभा चुनाव में भाजपा की अपार बढ़त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर 3

You cannot copy content of this page