कांग्रेस के सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर छाए महात्मा गांधी

Font Size

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं के महात्मा गांधी पर दिए बेतुके बयानों की वजह से पार्टी को विपक्ष के हमले का सामना करना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अनिल सौमित्र ने अपने एक बयान से पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं।

उन्होंने शुक्रवार को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘राष्ट्रपिता थे, लेकिन पाकिस्तान राष्ट्र के। भारत राष्ट्र में तो उनके जैसे करोड़ों पुत्र हुए, कुछ लायक तो कुछ नालायक।’ हालांकि बीजेपी ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने गांधी जी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था।

कांग्रेस बीजेपी ने नेताओं की गलती को भुनाने की पूरी कोशिश करने में लग गई है। हाल ही में कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की वॉल पर महात्मा गांधी की तस्वीर लगा दी है। इसके अलावा बीजेपी नेताओं के बड़बोलेपन के लिए कांग्रेस बीजेपी पर हमला भी बोल रही है। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें गांधी जी की हत्या और नाथूराम गोडसे, आरएसएस को लेकर लोगों की राय दिखाई है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page