हम बिहार को लालटेन युग से निकाल एलईडी की दूधिया रोशनी तक लाए: पीएम मोदी

Font Size

सासाराम। बिहार के सासाराम में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए जमकर फायदा उठाया और आज वो सुबह-शाम मुझे गालियां दे रहे हैं।महामिलावट की और एनडीए की राजनीति का अंतर स्पष्ट है। हम बिहार को लालटेन के युग से निकालकर एलईडी की दूधिया रोशनी तक लाए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि ये महामिलावटी लोग सिर्फ और सिर्फ समाज के विभाजन के बल पर वोट बटोरने की राजनीति करते हैं। ये गरीबों के पैसों से घोटाले करते रहे, गरीब को लूटते रहे। मैं गुजरात में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहा। इतने साल तक सत्ता में रहने के बाद भी मेरी संपत्ति क्या है, आप दोनों की तुलना करके देखिएगा।

ये कांग्रेस का अहंकार ही था जिसने महान जय प्रकाश नारायण जैसे महान व्यक्तित्व पर डंडे बरसाएं थे, जिसने बाबा साहब आंबेडकर का नाम तक, देश से इतिहास से मिटाने की कोशिश की थी। बाबा साहब की विरासत संभालने का दावा करने वाले आज खुले आम कांग्रेस का झंडा लेकर घूम रहे है। ये देश तोड़ने की बात करने वालों के साथ खड़े रहते हैं। इसलिए देश कह रहा है अब बहुत हुआ।

You cannot copy content of this page