24वीं हरियाणा राज्य अंडर  9 व 17 की शतरंज प्रतियोगिता में गुरुग्राम खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Font Size

24वीं हरियाणा राज्य अंडर  9 व 17 की शतरंज प्रतियोगिता में गुरुग्राम खिलाड़ियों ने मारी बाजी 2

लड़कों के अंडर 9 में पहले पांचों स्थान और लड़कियों के अंडर 9 में पहले पांच में से चार स्थान पर गुरुग्राम के खिलाडियों का कब्ज़ा
गुरुग्राम के हर्षित रत्नानी ने स्वर्ण पदक ,ध्रुव सिंह बिष्ट ने रजत पदक और निमय अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता

गुरुग्राम। जिला चैस एसोसिएशन गुडगाँव द्वारा दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय 24वीं हरियाणा राज्य अंडर 9 और अंडर 17 आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता का आज डी एल एफ फेज 3 स्थित होटल लेवांते में समापन हो गया। इसमें गुरुग्राम के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट नरेश शर्मा के अनुसार लड़कों के अंडर 9 आयु वर्ग में पहले पांचों स्थान और लड़कियों के अंडर 9 आयु वर्ग में पहले पांच में से चार स्थान पर गुरुग्राम के खिलाडियों ने कब्ज़ा किया। गुरुग्राम के हर्षित रत्नानी ने स्वर्ण पदक ,ध्रुव सिंह बिष्ट ने रजत पदक और निमय अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता | लड़कियों में आयशा वाधवानी ने स्वर्ण और शताक्षी डे ने रजत पदक जीता | लड़कियों के अंडर 17 आयु वर्ग में गुरुग्राम की तनिष्का कोटिया ने स्वर्ण और नव्या तायल ने रजत पदक जीता

24वीं हरियाणा राज्य अंडर  9 व 17 की शतरंज प्रतियोगिता में गुरुग्राम खिलाड़ियों ने मारी बाजी 3

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राज यादव ने बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार वितरण किया और विजेता खिलड़ियों को बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाडियों को खेल के साथ पढ़ाई में भी ध्यान लगाने पर ज़ोर दिया | इस अवसर पर कोच श्री अशोक, दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट नरेश शर्मा, उपप्रधान श्री उमेद शर्मा, संगठन सचिव राजपाल चौहान, सुषमा चौहान, नवीन वाधवानी, होटल लेवांते के श्री ललित मित्तल समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे |

अंतिम परिणाम :

24वीं हरियाणा राज्य अंडर  9 व 17 की शतरंज प्रतियोगिता में गुरुग्राम खिलाड़ियों ने मारी बाजी 4

लडकियों के अंडर 9 आयु वर्ग गुरुग्राम की आयशा वाधवानी 6 अंको के साथ अविजित रहते हुए पहले, फरीदाबाद की अस्मि सिंह 5 अंकों के साथ दुसरे, गुरुग्राम की शताक्षी डे, मेहरीत कौर और दमयंती सक्सेना क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर रहीं | लड़कों के अंडर 9 आयु वर्ग में पहले पांचों स्थान पर गुरुग्राम के खिलाडियों ने कब्ज़ा कर लिया | गुरुग्राम के हर्षित रत्नानी 5.5 अंकों के साथ पहले जबकि गुरुग्राम के ही ध्रुव सिंह बिष्ट, निमय अग्रवाल, कृष्णांश कथूरिया और विवान विजयवर्गीय 5 अंकों के साथ क्रमश: दुसरे, तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर रहे |

24वीं हरियाणा राज्य अंडर  9 व 17 की शतरंज प्रतियोगिता में गुरुग्राम खिलाड़ियों ने मारी बाजी 5

लडकियों के अंडर 17 आयु वर्ग में गुरुग्राम की तनिष्का कोटिया 5.5 अंक लेकर पहले जबकि गुरुग्राम की ही नव्या तायल 5 अंकों के साथ दुसरे स्थान पर रहीं | सोनीपत की जूही बजाज, रोहतक की शोभिता और पानीपत की मान्या वधवा क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं | लड़कों के अंडर 17 आयु वर्ग में हिसार के पुनीत इंदोरा 5 अंक लेकर पहले स्थान पर रहे जबकि फरीदाबाद के गर्व गौर, गुरुग्राम के मिहिर गोदावत, फरीदाबाद के समर्थ मित्तल और माधव मित्तल क्रमश: दुसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे |

श्री शर्मा ने बताया की अंडर 9 आयु वर्ग के पहले दो विजेता 3 से 11 अगस्त तक अहमदाबाद में तथा अंडर 17 आयु वर्ग के पहले दो विजेता 29 जून से 7 जुलाई तक कोच्ची, केरला में होने वाली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे और इनके समस्त खर्चे का वहन दी हरियाणा चैस एसोसिएशन करेगी | श्री शर्मा ने बताया की अगले दो दिन अर्थात 4 और 5 मई को होटल लेवांते में ही 24 वीं हरियाणा राज्य अंडर 11 और पांचवीं अंडर 25 आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होगा |

Table of Contents

You cannot copy content of this page