पटना साहिब के कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के पास 112.22 करोड़ की संपत्ति

Font Size

बेटी से लिया है करोड़ों का उधार

भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के पास 22.90 करोड़

पटना। बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने नामांकन पत्र में जो जानकारी दी है उसके अनुसार उनके पास कुल 112.22 करोड़ रुपए की संपत्ति है। सिन्हा ने रिटर्निंग ऑफिसर को दिए अपने नामांक पत्र में बताया है कि उनके पास 8.60 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है, जबकि 103.61 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का इस बार पटना साहिब से भाजपा के उम्मीदवार रवि शंकर प्रसाद से मुकाबला है।

दूसरी तरफ रवि शंकर प्रसाद की बात करें तो उनके पास कुल 22.90 करोड़ रुपए की संपत्ति है। प्रसाद ने अपना नामांकन 29 अप्रैल को दाखिल किया था, जिसमे उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी।

वहीं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा की बात करें तो उनके पास कुल 458232 रुपए नगद हैं और वह लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया है। खुद शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी का प्रचार करने के लिए लखनऊ पहुंचे थे।

शत्रुघ्न सिन्हा के पास 2.74 करोड़ रुपए की बैंक में सावधि जमा है और 29.10 लाख रुपए शेयर बॉन्ड, म्युचुअल बॉन्ड है। साथ ही उनके पास सोने, चांदी और अन्य कीमती पत्थर भी हैं, जिसकी कुल कीमत 1.03 करोड़ रुपए है। वहीं पूनम सिन्हा के पास कुल 1.15 करोड़ रुपए के गहने हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के पास एक अंबेसडर कार, दो कैमरी, एक फॉर्च्यूनर, इनोवा, मारूति सियाज, स्कोर्पियो सहित कुल सात कारे हैं। पत्नी पूनम सिन्हा के पास 2013 की मर्सिडीज कार है, जिसकी कीमत 48.20 लाख रुपए है।

You cannot copy content of this page