भाजपा समाज को तोड़ने का जबकि कांग्रेस जोड़ने का काम करती है : कप्तान अजय

Font Size

भाजपा समाज को तोड़ने का जबकि कांग्रेस जोड़ने का काम करती है : कप्तान अजय 2
गुडग़ांव। कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अजय सिंह यादव ने आज गुडग़ांव नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांवों और वार्डों में जनसम्पर्क कर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की। इस दौरान पूर्व मंत्री राव धर्मपाल, पूर्व मंत्री धर्मबीर गाबा, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, चौ. खजान सिंह एडवोकेट, प्रदीप सिंह जैलदार, गजे सिंह कबलाना, यशपाल बत्तरा, सीमा पाहुजा, राहुल यादव, वर्धन यादव, विक्रम यादव, भीम सिंह यादव, लाल सिंह यादव, प्रवीण यादव सहित तमाम कांग्रेसी नेता एक मंच पर रहे।

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस जोडने का जबकि भाजपा तोडने का काम करती है। कांग्रेस विकास और तरक्की की बात करती है जबकि भाजपा जाति और धर्म की बात करती है। यहि कारण रहा कि जहां कांग्रेस की सरकार में गुडग़ांव ने विश्व के मानचित्र पर अपनी पहचान बनाई थी उसको भाजपा ने गंवा दिया।

भाजपा समाज को तोड़ने का जबकि कांग्रेस जोड़ने का काम करती है : कप्तान अजय 3

गुडग़ांव को देश का सबसे दूषित शहर बनाना भाजपा की देन है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में जो कार्य किए थे भाजपा से उनकी मरम्मत भी नही हो पा रही है। कांग्रेस ने मेट्रों को जहां छोडा था, उससे एक र्इंच भी मेट्रो नही बढ पाई है, जरा सी बारिस होते ही शहर जलमगन हो जाता है, सारे अंडरपास पानी के भर जाते हैं, कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है, भष्ट्राचार सातवें आसमान पर है, महिलाओं के साथ वारदातें बढती जा रही हैं इत्यादि।

पिछले चुनाव में 154 वादे करके अच्छे दिनों की आस दिखाने वाली भाजपा सरकार ने कुछ नही किया है। श्री यादव ने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर साईबर सिटी दोबारा से विकास की गति पकडेगी और यहां पर एक विश्वविद्दालय का निमार्ण, मेट्रो को ओल्ड गुडग़ांव से जोडा जाएगा, जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी, दूषित नगरी को सही किया जाएगा, कानून व्यवस्था सूचारू रूप से की जाएगी। उन्होने कहा कि सांसद बनने पर लोगों को दिल्ली के चक्कर नही काटने पडेगें जनता के काम वे जनता के बीच जाकर करेंगें।

इसलिए मेरी आप सभी से अपील है कि आगामी 12 मई को कांग्रेस के निशान हाथ के सामने वाला बटन दबाकर मुझे विजयी बनाऐं। गौरतलब है कि कैप्टन अजय सिंह ने आज सिकंदरपुर, नाथुपुर, चकरपुर, कन्हई, झाड़सा, सिलोखरा, चार-आठ मरला, शिवाजी पार्क, कृष्णा कालोनी, आरडी सीटी, डीएलफ फेस 2, रेसिडेंसी ग्रीन इत्यादि जगह दौरा किया जहां कांग्रेस प्रत्याशी को जोरदार स्वागत हुआ और जनता ने पूर्ण समर्थन देने का वादा किया।

You cannot copy content of this page