राहुल के विमान के इंजन में दिक्कत, बिहार में नहीं कर सके चुनाव प्रचार

Font Size

नयी दिल्ली । चुनाव प्रचार के लिए बिहार जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विमान के इंजन में शुक्रवार सुबह समस्या आ गई जिस वजह से उन्हें वापस दिल्ली लौटना पड़ा।राहुल गांधी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, पटना जाते समय विमान के इंजन में समस्या आ गई। हमें वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

गांधी ने कहा, आज समस्तीपुर (बिहार), बालासोर (ओडिशा) और संगमनेर (महाराष्ट्र) में होने वाली सभाएं देर से होंगी। असुविधा के लिए माफी चाहता हूं। उन्होंने विमान से जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया।

बिहार के समस्तीपुर में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए डॉ. अशोक कुमार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी डॉ. कुमार के लिए चुनावी रैली करने शुक्रवार को समस्तीपुर पहुंचने वाले हैं। वहीं ओडिशा के बालासोर में कांग्रेस पार्टी की तरफ से नवज्योति पटनायक लोकसभा चुनाव के मैदान में हैं। इधर, महाराष्ट्र के संगमनेर में भी राहुल गांधी की सभा होनी है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page