राहुल गांधी की संपत्ति को लेकर स्मृति का तंज जबकि कांग्रेस ने स्मृति की डिग्री पर किया सवाल

Font Size

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की अमेठी संसदीय सीट हाईप्रोफाइल सीटों में से एक है। यहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं तो उनके खिलाफ बीजेपी नेता स्मृति ईरानी एक बार फिर ताल ठोंक रही हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने स्मृति ईरानी की डिग्री पर तंज कसा है।

स्मृति ईरानी के हलफनामें के मुताबिक उनके पास कुल संपत्ति 9 करोड़ की है अगर राहुल गांधी की आर्थिक ताकत से तुलना करें तो इन लोगों के पास 7 करोड़ संपत्ति कम है। स्मृति ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ये बड़े आश्चर्य की बात है कि जो शख्स किसी खास पेशे में वर्षों से नहीं है उसकी संपत्ति उनके और उनके पति से ज्यादा है।

स्मृति और उनके पति के पास 3.5 करोड़ की चल संपत्ति है जबकि राहुल गांधी के पास 5.8 करोड़ है। दोनों लोगों की अचल संपत्ति 6 करोड़ है जबकि राहुल गांधी की अचल संपत्ति करीब 10 करोड़ है। 2017-18 में स्मृति ईरानी की वार्षिक आय(46 लाख) राहुल गांधी(1.11 करोड़) की आय की आधी है।

दूसरी तरफ कांग्रेस ने स्मृति ईरानी की डिग्री पर चुटकी ली है। शुक्रवार को प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अब एक नया सीरियल बनना चाहिए जिसका नाम क्योंकि ‘मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थी’ रखना चाहिए। और इस प्रोग्राम की पहली लाइन ‘क्वालिफिकेशन के भी रूप बदलते हैं, नए-नए सांचे में ढलते हैं, एक डिग्री आती है एक डिग्री जाती है, बनते एफीडेविट नए हैं’।

उन्होंने आगे कहा कि स्मृति जी ने अपनी शिक्षा को लेकर एक चीज तो कायम किया कि कैसे कोई ग्रेजुएट होकर फिर इंटर का कैसे हो जाता है। वो मोदी सरकार से ही और मोदी सरकार में ही मुमकिन है।

स्मृति ईरानी इस बार उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी स्मृति ईरानी अमेठी से ही चुनाव लड़ी थी। तब उन्होंने नामंकान में खुद को ग्रेजुएट बताया था। पर इस बार उन्होंने खुद को इंटर पास बताया है।

You cannot copy content of this page