हॉकी इंडिया ने ग्राहम रीड को भारतीय पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया

Font Size

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने 54 वर्षीय ग्राहम रीड को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। 54 वर्षीय रीड जल्द ही बेंगलुरु में चल रहे नैशनल कैंप में टीम के साथ जुड़ जाएंगे। रीड ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए डिफेंडर और मिडफील्डर की भूमिका निभाते थे। वह ओडिशा में वर्ल्ड सीरीज फाइनल से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

हॉकी इंडिया ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी। रीड 1992 के बार्सिलोना ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। इसके साथ ही वह 1984, 1985 और 1989 व 1990 में चैंपियंस ट्रोफी जीतने वाली ऑस्ट्रेलिआई टीम का भी हिस्सा थे। 130 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले रीड साल 2009 में कोचिंग से जुड़े थे। तब उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टीम का सहायक कोच बनाया गया था।

हॉकी इंडिया के प्रेजिंडेट मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, ‘एक खिलाड़ी के तौर पर ग्राहम का एक कामयाब करियर रहा है। इसके साथ ही उनका कोचिंग अनुभव भी बहुत अच्छा है। वह ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स की राष्ट्रीय टीम के साथ काम कर चुके हैं। हमें उम्मीद है कि उनका अनुभव और विशेषज्ञता भारतीय टीम को 2020 तोक्यो ओलिंपिक के लिए अपेक्षित परिणाम हासिल करने में मदद करेगा।’

Table of Contents

You cannot copy content of this page