आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार

Font Size

चंडीगढ़ :  हरियाणा पुलिस द्वारा महत्त्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिला सिरसा से दिल्ली कैप्टिल व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जा रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते दो लोगों को काबू किया है।

        पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पकडे गए आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी कृष्ण कुमार व मनोज कुमार के रूप में हुई है। दोनों को गेट नंबर 1 अनाज मंडी जनता भवन रोड क्षेत्र से काबू किया गया है।

        पुलिस ने मौके से 14900 रुपये की नकदी, 2 मोबाइल फोन, 1 कीपैड व लेखा-जोखा का एक रजिस्ट्रर बरामद किया है। इस संबंध में थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज किया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page