मेरठ के गंगानगर में युवक ने महिला वकील को गोली मार कर हत्या की

Font Size

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना गंगानगर इलाके में एक युवक ने सोमवार सुबह अपने पड़ोस के घर में घुसकर दो बहनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं जिसमें पेशे से अधिवक्ता बड़ी बहन की मौत हो गई और छोटी बहन बहन घायल हो गई।

पुलिस प्रवक्ता घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से से बताया दोनों बहनें प्रथम तल पर बने कमरे में थी, जबकि उनके माता-पिता निचले कमरे में थे। इस दौरान पुलिस कांस्टेबिल राजे सिंह का पुत्र दीपक बहनों के कमरे में घुस गया और पिस्तौल से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस घटना में बड़ी पुत्री की मौत हो गई और छोटी बहन घायल हो गई।

बाद में हमलावर युवक ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

यह युवक पहले भी बड़ी पुत्री से छेड़छाड़ कर चुका था और पंचायत व अन्य लोगों के समक्ष माफी भी मांग चुका था।

एसएसपी नितिन तिवारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि एकतरफा प्यार में घटना को अंजाम दिया गया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page