केजरीवाल ने कहा : नरेंद्र मोदी को हराएं नहीं तो वह अनंतकाल के लिए पीएम बने रहेंगे

Font Size

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि अगर केन्द्र में अगली सरकार भाजपा की बनी तो नरेन्द्र मोदी अनंतकाल के लिए प्रधानमंत्री बने रह जाएंगे क्योंकि फिर देश में 2019 के बाद कोई चुनाव नहीं होगा। केजरीवाल ने मोदी पर देश चलाने के लिए तानाशाह एडोल्फ हिटलर की युक्तियां अपनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने लोगों से भगवा दल की हार सुनश्चित करने को अपील की। उन्होंने कहा, ‘आज, हर देशभक्त का लक्ष्य मोदी सरकार को किसी भी कीमत पर सत्ता में वापस आने से रोकना होना चाहिए..अगर भाजपा 2019 में सत्ता में आई तो, वह (मोदी) अनंतकाल के लिए प्रधानमंत्री बने रह जाएंगे।’

केजरीवाल ने आगाह किया कि अगर मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बने तो देश में फिर चुनाव नहीं होगा। किताब ‘वादा फरामोशी’ का विमोचन करते समय उन्होंने यह बयान दिया। यह किताब नीरज कुमार, संजय बासू और शशि शेखर ने लिखी है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page