पाकिस्तान ने राजौरी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

Font Size

राजौरी। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर से संघर्ष विराम उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना की तरफ से किए गए हमले में एक भारतीय सेना के जवान के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। शहीद जवान की पहचान 24 वर्षीय राइफलमैन यश पॉल के रुप में हुई है। एलओसी के पास सुंदरबनी सेक्टर में पाक आर्मी के द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन में इस जवान के शहीद होने की खबर आई है।

जानकारी के मुताबिक बीते 48 घंटों में 2 जवान शहीद हो गए हैं। इससे पहले इसी महीने 10 मार्च को पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर चार जगहों पर अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गांवों को निशाना बनाया था।

भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि कृष्णा घाटी क्षेत्र में जबर्दस्त गोलीबारी और गोलाबारी हुई। पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह लगभग साढ़े चार बजे से मोर्टार दागने और छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page