मुंबई ब्रिज हादसा : सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उठाए ऑडिट रिपोर्ट पर सवाल

Font Size

मुम्बई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन के पास गिरे फुट ओवर ब्रिज में 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। ऑडिट रिपोर्ट पर सवाल उठता है, जांच की जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50,000 रुपए की मदद की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘मैंने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। पुल का एक ऑडिट पहले किया गया था और इसे फिट पाया गया था। उसके बाद भी अगर ऐसी कोई घटना हुई है, तो यह ऑडिट पर सवाल उठाता है। पूछताछ की जाएगी। सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुल 1980 में बनाया गया था।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुंबई में टीओआई बिल्डिंग के पास फुटओवर ब्रिज की घटना के बारे में सुनकर पीड़ा हुई। बीएमसी कमिश्नर और मुंबई पुलिस के अधिकारियों से बात की और रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय में शीघ्र राहत के प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

You cannot copy content of this page