राहुल गांधी ने आंध्रप्रदेश के लोगों से किया विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा

Font Size

तिरुपति। तिरुपति में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया। उन्होंने कहा, ‘मैं आंध्र प्रदेश और देश के हर एक व्यक्ति से कहना चाहता हूं कि जैसे ही दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सरकार आयेगी, दुनिया की कोई ताकत आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने से कांग्रेस पार्टी को रोक नहीं सकेगी। प्रधानमंत्री कोई सामान्य व्यक्ति नहीं होता। प्रधानमंत्री करोड़ों लोगों की आवाज़ होता है।

राहुल ने कहा कि पांच साल पहले प्रधानमंत्री मोदी यहां आये थे और भाषण में कहा था कि आंध्र प्रदेश को दस वर्षों के लिये विशेष दर्जा दिया जायेगा। उसी भाषण में उन्होंने हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख देने, हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने और किसानों को सही दाम देने की बात भी कही थी। उनका हर एक बयान झूठ था।

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि जब पुलवामा हमला हुआ था, तब पीएम मोदी शूटिंग कर रहे थे। हमले के तीन घंटे बाद तक वह शूटिंग कर रहे थे। राजनीति और नेतृत्व में सबसे महत्वपूर्ण चीज व्यक्ति के शब्दों का होता है, यदि उसमें वजन नहीं है तो फिर उसका कोई मतलब नहीं है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page