“सूर्य देव यादव नखरौला को पार्टी में मिली पदोन्नति, आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनीत किया”

Font Size

"सूर्य देव यादव नखरौला को पार्टी में मिली पदोन्नति, आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनीत किया" 2

गुरुग्राम। आम आदमी पार्टी हरियाणा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने पार्टी के गुरुग्राम जिला के पूर्व अध्यक्ष सूर्य देव यादव नखरौला को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है। श्री यादव को पार्टी के प्रति निष्ठा और जनाधार को मज़बूत करने में उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश स्तर की टीम में शामिल करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में वे बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के संगठन मंत्री भी हैं। समझा जाता है कि श्री यादव प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के विश्वासपात्रों में से एक हैं। उनका मनोनयन आने वाले समय में हरियाणा विधानसभा व लोकसभा चुनाव की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। उन्होंने चुनाव पूर्व अपनी इस पदोन्नति के लिए पार्टी आलाकमान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, प्रदेश प्रभारी गोपाल राय, सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी , हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष नवीन जयहिंद, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ ओम नारायण पंडित, प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य, एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि वे आने वाले समय में आम आदमी पार्टी का जनाधार मजबूत करने के लिए डट कर काम करेंगे और एक अनुशाषित सिपाही के रूप में काम करते रहेंगे।

आम आदमी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में पदोन्नत होने वाले सूर्य देव यादव गुरुग्राम जिले के गांव नखरौला के रहने वाले हैं। इन्होंने लंबे समय तक वायुसेना में सेवारत रहते हुए देश की सुरक्षा के लिए अपनी सेवा दी है।

पार्टी की बोर्ड से जारी बयान में कहा गया है कि ग्राम नखरौला निवासी सूर्य देव यादव की आम आदमी पार्टी के प्रति पार्टी के स्थापना समय से ही लगातार सच्ची निष्ठा मेहनत समर्पण व ईमानदारी को देखते हुए हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सूर्य देव यादव को राज्य कार्यकारिणी में शामिल किया है। इस सूचना के जारी होते ही इन्हें पार्टी के पदाधिकारियों व बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। इन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।

उल्लेखनीय है कि सूर्य देव यादव पार्टी के स्थापना समय से ही जुड़े हुए हैं। ये लगातार पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा ईमानदारी व समर्पण रखते हैं । पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत से कार्य करते हैं। पूर्व में भी श्री यादव को अलग अलग समय पर पार्टी ने अलग-अलग जिम्मेदारियां दी थी और उन्होंने पार्टी के लिए हरियाणा प्रदेश व दिल्ली में काफी कार्य किया है। उन्हें जॉन कोऑर्डिनेटर, जोन अध्यक्ष, सुपर मॉनिटर की जिम्मेदारी भी दी गई थी। कुछ माह पूर्व उन्हें विधानसभा क्षेत्र बादशाहपुर का प्रभारी बनाया गया था। सूर्य देव यादव लगभग डेढ़ साल तक आम आदमी पार्टी गुड़गांव के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके है और अभी वर्तमान में विधानसभा बादशाहपुर के संगठन मंत्री की जिम्मेदारी व सुपर मॉनिटर की जिम्मेदारी के तहत कार्य कर रहे है।

उनके द्वारा समर्पण , वफादारी, लगातार मेहनत व ईमानदारी से पार्टी के प्रति कार्य करने को देखते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने उन्हें हरियाणा राज्य की प्रदेश कार्यकारिणी में लिया है। प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के द्वारा उन्हें राज्य कार्यकारिणी में लिए जाने पर सूर्य देव ने उनका धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। सूर्य देव यादव ने विश्वास दिलाया है की वे जिस प्रकार से शुरू से ही 100% ईमानदारी व निष्ठा के साथ आम आदमी पार्टी के लिए कार्य करते रहें है उसी प्रकार से वे भविष्य में भी अपनी पूर्ण निष्ठा इमानदारी व क्षमता के अनुसार सदैव पार्टी को और पार्टी के नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते रहेंगे।

सूर्य देव यादव ने विधानसभा बादशाहपुर के अध्यक्ष धीरज कुमार यादव, गुरूग्राम जिला अध्यक्ष महेश यादव, लोकसभा गुरूग्राम के अध्यक्ष मनजीत जैलदार , लोकसभा गुरुग्राम के संगठन मंत्री सचिन गौड , लोकसभा गुरूग्राम के केंद्रीय पर्यवेक्षक नीरज पांडे, हरियाणा प्रदेश कि सोशल मीडिया के अध्यक्ष कुलदीप कादियान , हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुधीर यादव , हरियाणा प्रदेश के सचिव मदन लाल , हरियाणा प्रदेश के संगठन मंत्री पंडित ओम नारायण , युवा दिलों की धड़कन, भाजपा से टक्कर लेने वाले बेहद निडर एवं साहसिक लीडर हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ नवीन जयहिंद, लोकसभा गुड़गांव के अहीरवाल क्षेत्र के प्रभारी विधायक अजेश यादव , हरियाणा प्रदेश के प्रभारी एवं दिल्ली के रोजगार मंत्री गोपाल राय, हरियाणा के लाल एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, गुड़गांव जिले की समस्त कार्यकारिणी, लोकसभा गुरुग्राम की समस्त कार्यकारिणी एवं हरियाणा प्रदेश की समस्त कार्यकारिणी का धन्यवाद किया है।

श्री यादव ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि मैं सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि जिस प्रकार से शुरू से 100% ईमानदारी व निष्ठा के साथ आम आदमी पार्टी के लिए मैं कार्य करता रहा हूँ उसी प्रकार से मैं भविष्य में भी अपनी पूर्ण निष्ठा इमानदारी व क्षमता के अनुसार सदैव पार्टी को और आगे बढ़ाने के लिए पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्य करता रहूंगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page