पोस्टर पॉलिटिक्स में कूदे संजय सिंह, कहा-‘ दुर्भाग्य है कि पत्नी के साथ पोस्टर नहीं लगवाते मोदी’

Font Size

नई दिल्ली। बुधवार सुबह कांग्रेस के पोस्टर्स में रॉबर्ट वाड्रा की तस्वीर लगने और फिर एनडीएमसी द्वारा इन पोस्टर्स को हटाए जाने के बाद अब पोस्टर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। इस विवाद में कांग्रेस सांसद संजय सिंह भी कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा, ‘यह दुर्भाग्य है मोदी जी की उनकी पत्नी है और उनके साथ वो पोस्टर नहीं लगाते। रॉबर्ट वाड्रा प्रियंका के पति हैं, भगवान करे उनका संबंध रहे।

उनका (रॉबर्ट वाड्रा का) नाम तमाम चीजों में घसीटा जा रहा है आजतक भाजपा की एक बात भी प्रमाणित नहीं हुई। आज रॉबर्ट वाड्रा पेश हो रहे हैं ईडी के सामने, कल मोदी ईडी के सामने खड़े होंगे।’ बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय के बाहर करीब 150 पोस्टर लगे थे।

बुधवार सुबह एनडीएमसी ने उन पोस्टरों को हटाया जिनमें रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। इन पोस्टरों पर लिखा था ‘कट्टर सोच नहीं, युवा जोश’। एनडीएमसी का कहना था कि जो पोस्टर गलत जगह लगे थे उन्हें हटाया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page